लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में सामने आये कोविड-19 के 156 नए मामले

By भाषा | Updated: December 28, 2021 16:34 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 28 दिसंबर ओडिशा में मंगलवार को कोविड-19 के 156 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,54,160 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार खुर्दा एवं गंजाम जिलों दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 8,452 हो गई। आज जो नये मरीज सामने आये उनमें 20 बच्चे हैं। कल की तुलना में आज 33 अधिक मामले सामने आये हैं।

विभाग ने बताया कि ओडिशा में अभी 1,559 मरीजों का उपचार चल रहा है। सोमवार को राज्य में 167 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 10,44,093 हो गई।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 51,842 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है और दैनिक संक्रमण दर 0.30 फीसद है।

राज्य सरकार के अनुसार अब तक 2.9 करोड़ लोगों को टीके की एक खुराक दी गई है और दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या मेस्सी ICC T20I वर्ल्ड कप 2026 के लिए मुंबई आएंगे? जय शाह ने वानखेड़े में IND बनाम USA मैच के लिए किया इनवाइट

भारतMumbai Civic Body Polls Date: मुंबई नगर निकाय चुनाव 15 जनवरी को होंगे, अगले दिन आएंगे नतीजे

भारत'सेक्स और बच्चों के लिए औरतों से शादी करो': चुनाव जीतने के बाद केरल के CPM नेता का विवादित बयान

भारतराजद नेता ऋषि मिश्रा ने दे दी अपनी ही पार्टी को नसीहत, कहा-गाली देकर किसी पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला

क्रिकेटVIDEO: शाहीन अफरीदी ने BBL डेब्यू पर अपने स्पेल के बीच में ही बॉलिंग करने से रोका गया, जानिए क्यों

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में झटका खाने के बाद पीके क्या जाएंगे कांग्रेस के शरण में? प्रियंका गांधी के बीच दिल्ली में हुई मुलाकात!

भारतसुशासन दिवस पर पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण, 232 करोड़ रूपए खर्च कर 65 एकड़ में बनाया गया राष्ट्र प्रेरणा स्थल

भारतराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार और पूर्व सांसद रामविलास वेदांती का निधन, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

भारतकांग्रेस ने ओडिशा के उस नेता को पार्टी से निकाला जिसने सोनिया गांधी के सामने पार्टी के नेतृत्व को दी थी चुनौती

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी