लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में कोविड-19 के 156 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2021 13:34 IST

Open in App

लेह, नौ मई लद्दाख में कोविड-19 के 156 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 15,179 हो गयी है तथा एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 153 हो गयी है।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,412 हो गयी है, जिनमें से लेह जिले में 1,211 और करगिल जिले में 201 मरीजों का इलाज चल रहा है।

लेह जिले में शनिवार को एक संक्रमित की मौत होने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में कुल मृतक संख्या बढ़कर 153 हो गयी है। लेह में संक्रमण से अब तक 109 लोगों की मौत हुई है और करगिल में 44 लोगों ने दम तोड़ा है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण के 156 नए मामलों में से लेह में 140 और करगिल में 16 मामले सामने आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि लेह में 143 और करगिल में 30 मरीजों के ठीक होने के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 13,614 हो गयी है, जो कुल मामलों का 90 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन