राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 156 नये मामले आए
By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:18 IST2021-02-28T21:18:21+5:302021-02-28T21:18:21+5:30

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 156 नये मामले आए
जयपुर,28 फरवरी राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के रविवार को 156 नये मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,20,336 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को 156 नये मामले आने के बाद अबतक राज्य में कुल 3,20,336 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,308 रोगी उपचाराधीन है।
उन्होंने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 26, डूंगरपुर-कोटा में 23-23, जोधपुर में 18, उदयपुर में 14, राजसमंद में नौ, अजमेर में आठ, बांसवाड-हनुमानगढ़ में पांच-पांच नये संक्रमित शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में इस अवधि के दौरान 102 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 3,16,241 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस घातक संक्रमण से राज्य में 2,787 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर के 519, जोधपुर के 306, अजमेर के 222, कोटा के 169, बीकानेर के 167, भरतपुर के 120,उदयपुर के 123, पाली के 109 और सीकर के 101 मरीज शामिल हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।