लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोविड-19 से 156 और लोगों की मौत, 10,290 नए मामले आए

By भाषा | Updated: May 16, 2021 19:13 IST

Open in App

जयपुर, 16 मई राजस्थान में रविवार को (शाम को समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान) कोरोना वायरस से संक्रमित 156 और लोगों की मौत हो गई और 10,290 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी दौरान 24,440 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 156 और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढकर 6,777 हो गई है।

वहीं राज्य में अभी 1,94,382 कोरोना वायरस संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं। शनिवार को यह संख्या 2,08,688 थी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 10,290 नए मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। सबसे अधिक राजधानी जयपुर में 2558 नए मामले आए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 776,उदयपुर में 607, कोटा में 481, अलवर में 445, सीकर में 429, भरतपुर में 424 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में 24,440 और मरीज ठीक हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू