लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 1.56 लाख लोगों का टीकाकरण : आतिशी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1.56 लाख लोगों को टीके की खुराक दी गयी। इनमें से 18-44 उम्र समूह के 1,28,909 लोग थे।

टीकाकरण बुलेटिन के मुताबिक आप नेता ने शुक्रवार को कहा कि टीके की कुल 1,56,636 खुराक दी गयी। टीका लेने वाले 18-44 उम्र समूह में 2,449 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी। आतिशी ने कहा, ‘‘बड़ी संख्या में युवा टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। इससे उनके परिवार में 45 साल से ज्यादा उम्र के सदस्यों को भी टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहन मिल रहा है। यही कारण है कि दिल्ली में टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’

दिल्ली में अब तक टीके की 69,54,942 खुराकें दी गयी हैं। इनमें से 53,09,546 लोगों ने पहली खुराक और 16,45,396 लोगों ने दूसरी खुराक ली। बुलेटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 रोधी टीके की 8,80,000 खुराकें उपलब्ध हैं। इनमें से कोवैक्सीन की 1,20,000 खुराकें और कोविशील्ड की 7,60,000 खुराकें हैं।

आतिशी ने कहा, ‘‘चूंकि कोवैक्सीन का इस्तेमाल हम केवल दूसरी खुराक के लिए कर रहे हैं, इसलिए इसके इस्तेमाल की गति अपेक्षाकृत कुछ धीमी है।’’ उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक के कोवैक्सीन टीके की खुराक 13 दिनों तक चलेगी जबकि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड की खुराक पांच दिनों के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू