लाइव न्यूज़ :

ओंकारेश्वर मंदिर के लिए 156 करोड़ की कार्ययोजना मंजूर

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:39 IST

मुख्यमंत्री कमल नाथ ने गुरुवार को मंत्रालय में महाकालेश्वर मंदिर परिसर की 300 करोड़ की विकास योजना के बाद ओंकारेश्वर मंदिर की 156 करोड़ की विकास योजना को मंजूरी दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओंकारेश्वर के विकास के लिये तैयार की गई 156 करोड़ रूपये की कार्ययोजना को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है।उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ये पवित्र स्थान विश्व पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित हों।

 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ओंकारेश्वर के विकास के लिये तैयार की गई 156 करोड़ रूपये की कार्ययोजना को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कमलनाथ ने आज मंत्रालय में ओंकारेश्वर कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिये कि मंदिर के लिये शीघ्र ही अधिनियम भी तैयार किया जाये।

कमलनाथ ने कहा कि हमारी मंशा है कि यह अधिनियम अगले शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सके। मालूम हो कि मुख्यमंत्री द्वारा महाकालेश्वर मंदिर परिसर की 300 करोड़ रूपये की विकास कार्ययोजना पूर्व में ही स्वीकृत की जा चुकी है।

कमलनाथ ने बैठक में कहा कि देश में केवल मध्यप्रदेश को यह गौरव हासिल है, जहां 12 ज्योतिर्लिंग में से दो ज्योतिर्लिंग प्रतिष्ठापित हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि ये पवित्र स्थान विश्व पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित हों। उन्होंने ओंकारेश्वर विकास योजना को पूरा करने के लिए समय निर्धारित करने के निर्देश दिये। हर विकास कार्य पूरा करने की तारीख तय हो। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है