लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 15,567 नए मामले, 124 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:50 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम आठ जून केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 15,567 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26.27 लाख हो गयी है जबकि 124 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 10,281 हो गयी।

राज्य सरकार ने यह जानकारी दी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 20,019 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में अब तक 25,04,011 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं। केरल में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 25,04,011 हो गयी है जबकि संक्रमण की दर 14.15 प्रतिशत बनी हुई है।

मलाप्पुरम जिले में सर्वाधिक 2,121 नए मामले सामने आए, इसके बाद एर्नाकुलम (1,868) और तिरुवनंतपुरम में 1,760 मामले दर्ज किए गए। इस समय 6,12,155 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 32,992 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत वकीलों और क्लर्कों को प्राथमिकता सूची में शामिल किया है।

स्वास्थ्य विभाग के एक आदेश के मुताबिक सरकार ऐसे लोगों को उनके घर पर टीके की सुविधा मुहैया कराएगी जो किसी गंभीर बीमारी के कारण अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए