लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 के 1,550 नए मामले, 207 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 1,550 नए मामले सामने आए, जो 27 मार्च के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं। इस दौरान यहां 207 मरीजों की मौत हो गयी तथा संक्रमण दर 2.52 फीसद रही।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

दिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के नये मामले 2000 के नीचे तथा 27 मार्च से सबसे कम रहे। शहर में 27 मार्च को कोविड-19 के 1,558 नए मामले सामने आए थे ।

नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 207 और मरीजों की जान चले के बाद यहां अबतक 23,409 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

रविवार को कोविड-19 के 1,649 नए मामले सामने आए थे जबकि 189 मरीजों की मौत हुई थी। उस दिन संक्रमण दर घटकर 2.42 फीसद तक आ गयी थी।

शहर में बुधवार को कोविड-19 के 3,846 नए मामले सामने आए थे जबकि 235 मरीजों की मौत हुई थी, बृहस्पतिवार को 3231 नये मामले सामने आये थे और 233 मरीजों ने जान गंवायी थी तथा शुक्रवार को 3009 नये मामले सामने आये थे जबकि 252 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। शनिवार को नये मामले घटकर 2260 रह गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए