लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 155 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2021 14:41 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 23 दिसंबर ओडिशा में कोविड-19 के 155 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 10,53,504 हो गई। हालांकि, नए मामलों की संख्या एक दिन पहले की तुलना में 28 कम है। वहीं, संक्रमण से एक व्यक्ति की मृत्यु होने से राज्य में मृतक संख्या 8448 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पृथक-वास केंद्रों से 91 मामले आए और मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के दौरान 64 मामलों की पुष्टि हुई। नए मरीजों में 32 बच्चे हैं। खुर्दा में सबसे अधिक 84 नए मामले आए हैं, भुवनेश्वर, खुर्दा का ही हिस्सा है। इसके बाद संबलपुर में 10 मामले आए हैं। राज्य के 30 जिलों में से 13 में संक्रमण का कोई मामला नहीं आया है।

राज्य में दैनिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत है जबकि 61,760 नमूनों की जांच हुई है। संक्रमण से जाजपुर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य में वर्तमान में 1784 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 10,43,219 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। बुधवार को 174 मरीज स्वस्थ हुए।

ओडिशा में अब तक 2.50 करोड़ नमूनों की जांच हुई है और 1.02 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए