गोवा में कोविड-19 के 155 नए मामले, सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:27 IST2021-07-10T20:27:23+5:302021-07-10T20:27:23+5:30

155 new cases of Kovid-19 in Goa, seven people died | गोवा में कोविड-19 के 155 नए मामले, सात लोगों की मौत

गोवा में कोविड-19 के 155 नए मामले, सात लोगों की मौत

पणजी, 10 जुलाई गोवा के कोविड-19 के 155 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,68,585 हो गई। वहीं सात और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 3,095 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल से इस अवधि में 183 मरीजों को छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,63,530 हो गई। अब यहां 1,960 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 9,66,989 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 155 new cases of Kovid-19 in Goa, seven people died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे