लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 155 नये मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: June 23, 2021 20:26 IST

Open in App

जयपुर,23 जून राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के 155 नये मामले सामने आये जबकि इस घातक संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गईं।

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले सामने आये । अलवर में 31, जयपुर में 28, जोधपुर में 20, सिरोही में 11 नये मरीजों का पता चला है।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8905 लोगों की मौत हो चुकी है।

विभाग की ओर से जारी बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के 33 जिलों में से 10 जिलों बाडमेर, भीलवाडा, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जालौर, सवाईमाधोपुर, टोंक में संक्रमण का एक भी मामला नहीं पाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 364 लोग संक्रमण मुक्त हुए है। फिलहाल राज्य में 2178 मरीज उपचाराधीन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया