लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,546 नए मामले आए, 15 मौतें हुईं

By भाषा | Updated: August 2, 2021 22:41 IST

Open in App

अमरावती, दो अगस्त स्वास्थ्य विभाग के सप्ताह-दर-सप्ताह के विश्लेषण से पता चला है कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि कई जिलों में नए मामले ठीक होने वालों की संख्या से अधिक हैं।

आँकड़ों के अनुसार, राज्य में संक्रमण बढ़ रहा है, हालांकि समग्र संक्रमण दर में पिछले सप्ताह मामूली गिरावट आई। उसके पिछले सप्ताह के 2.67 प्रतिशत की तुलना में यह 2.71 रही, जबकि पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 1,957 मामले आए थे।

इस बीच, राज्य में सोमवार को सुबह नौ बजे समाप्त हुए 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,546 नए मामले आए, 1,968 लोग ठीक हुए और 15 मौतें हुईं।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19,70,008 हो गई, जबकि अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 19,36,016 हो गई और मृतकों की संख्या 13,410 हो गई। राज्य में अब तक 2.47 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल स्वस्थ होने का प्रतिशत बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गया जबकि मृत्यु दर 0.68 प्रतिशत पर स्थिर रही।

आंध्र प्रदेश में अब 20,582 उपचाराधीन मरीज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग