लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 154 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: January 22, 2021 21:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जनवरी ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 154 नये मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,34,020 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि मृतक संख्या 1,903 बनी रही क्योंकि संक्रमण से किसी और मरीज की मौत की सूचना नहीं है।

इस बीच राज्य में कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान तेज करते हुए कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात सभी कर्मियों को 25 जनवरी तक टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक बिजय पाणिग्रही ने कहा कि 16 जनवरी को राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से राज्य में कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम मोर्चे पर तैनात कुल 1,13,623 कर्मियों को टीके लगाये गए हैं।

उन्होंने कहा कि विभाग को जल्द ही 'कोवैक्सीन' टीके की और 1,49,760 खुराकें मिलेंगी।

पाणिग्रही ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।

हालांकि, यह टीकाकरण अभियान छुट्टियों को छोड़कर हर दिन सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में चलाया जाएगा।

ओडिशा में अब 1,519 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 3,30,545 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं।

राज्य में 1,903 मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। साथ ही 53 अन्य ऐसे कोविड-19 मरीजों की भी मौत हुई है जिन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू