लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 154 नए मामले, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: December 17, 2021 17:26 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 17 दिसंबर ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 154 नए मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,52,472 पर पहुंच गयी। नए संक्रमितों में 26 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक] प्रदेश में संक्रमण से एक और मरीज की मौत हो गयी, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,441 हो गयी है। कालाहांडी जिले में कोविड-19 के एक मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में अभी 1,976 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,42,002 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 166 मरीज ठीक हुये हैं।

बलेटिन के अनुसार, खुर्दा जिले में सर्वाधिक 79 नए रोगी मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 20 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में संक्रमण की दर 0.26 प्रतिशत हो गयी है। ओडिशा में अब तक करीब 1.83 करोड़ लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल