लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 15,398 नये मामले, 64 और की गई जान

By भाषा | Updated: April 23, 2021 20:09 IST

Open in App

जयपुर, 23 अप्रैल राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के रिकॉर्ड 15,398 नये मामले आये जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 4,83,273 हो गई है। वहीं, 64 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक 3453 लोगों की जान जा चुकी है।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में शुक्रवार को 15,398 नये मामले आने से अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,83,273 हो गई है जिनमें 1,17,294 रोगी उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जयपुर में 3,036, जोधपुर में 1921, कोटा में 1051, पाली में 951, उदयपुर में 923, अलवर में 701, अजमेर में 601, सीकर में 585, भीलवाड़ा में 511 व बीकानेर में 612 में नये मरीज सामने आये।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में गत 24 घंटे के दौरान 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 13, जोधपुर में 14, कोटा में पांच, उदयपुर में नौ, अजमेर, बीकानेर व अलवर में तीन-तीन तथा चित्‍तौड़गढ़ में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो