लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 1,535 नए मामले, 16 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:55 IST

Open in App

अमरावती, 14 अगस्त आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,535 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,92,191 हो गई है। वहीं, महामारी से 16 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की कुल संख्या 13,631 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन में कहा कि बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 2,075 मरीज संक्रमणमुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 19,60,350 हो गई है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 18,210 रह गई है।

संक्रमण के नए मरीजों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 299 मरीज सामने आए। इसके बाद चित्तूर में 237, एसपीएस नेल्लोर में 211, पश्चिम गोदावरी में 177, गुंटूर में 173, कृष्णा में 109 और प्रकाशम में कोरोना वायरस संक्रमण के 107 नए मरीज मिले।

चित्तूर, कृष्णा और एसपीएस नेल्लोर जिले में कोविड-19 से तीन-तीन और मरीजों की मौत हुई है। पूर्वी और पश्चिम गोदावरी में दो-दो जबकि गुंटूर, कडप्पा और विशाखापत्तनम में संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो