लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में कोविड-19 के 153 नए मामले

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:57 IST

Open in App

देहरादून, 20 जनवरी उत्तराखंड में बुधवार को 153 नए मरीजों में कोविड- 19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि तीन अन्य मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 153 मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 95192 हो गयी है ।

ताजा मामलों में सर्वाधिक 71 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 36, और हरिद्वार में 19 मरीज मिले ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में तीन और कोविड मरीजों ने दम तोड़ दिया । महामारी से अब तक प्रदेश में 1622 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 131 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 90264 हो गयी है। प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 2005 है ।

प्रदेश में कोविड 19 के 1301 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित