महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 153 नए मामले
By भाषा | Updated: December 24, 2021 10:49 IST2021-12-24T10:49:22+5:302021-12-24T10:49:22+5:30

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 153 नए मामले
ठाणे, 24 दिसंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 153 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,71,669 हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि ये मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। जिले में दिन में दो लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 11,603 हो गई। ठाणे में मृत्यु दर 2.03 फीसदी है।
अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,080 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 3,308 है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।