लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,528 नए मामले, नौ और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 20, 2020 21:49 IST

Open in App

भोपाल, 20 नवंबर मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,528 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 1,89,546 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,138 हो गयी है।

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, तथा भोपाल, जबलपुर, सागर, सतना, खंडवा में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 726 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 503, उज्जैन में 99, सागर में 131, जबलपुर में 216 और ग्वालियर में 172 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 378 नए मामले भोपाल जिले में सामने आए, जबकि इंदौर में 313, ग्वालियर में 96 और जबलपुर में संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,89,546 संक्रमित लोगों में से अब तक 1,76,006 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं और 10,402 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 917 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे