लाइव न्यूज़ :

बिहार में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, एक दिन में 1527 नए मामले आए, पटना सबसे ज्यादा प्रभावित

By भाषा | Updated: April 8, 2021 10:58 IST

Coronavirus Bihar Upadate: बिहार में कोरोना के मामलों में तेजी आने लगी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि 24 घंटे में 1500 से अधिक नए कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,919 हो चुकी हैपिछले 24 घंटे में पटना जिले में सबसे अधिक कोरोना के 522 नए मामले सामने आए हैंबिहार में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 5925 है, गया में भी 128 नए मामले

पटना: बिहार में कोविड-19 के 1527 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,71,919 हो गयी है। बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक पटना जिला में सबसे अधिक 522 मामले आए।

राज्य के अन्य सबसे अधिक प्रभावित जिलों में गया में 128, भागलपुर में 78, मुजफ्फरपुर में 74 और जहानाबाद में 68 मामले आए हैं । राज्य में अब तक कुल 2,64,402 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,925 है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन कोविड-19 की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहनें और सामाजिक दूरी सहित कोविड-19 संबंधी अन्य नियमों का पालन करें।

कोरोनो वायरस मामलों में अचानक वृद्धि को देखते हुए पटना एम्स में व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गयी है। पटना एम्स के अधीक्षक सी एम सिंह ने बताया, ‘‘अस्पताल में मौजूदा पांच कोविड वार्डों में लगभग 115 मरीजों का इलाज चल रहा है।’’

सिंह ने कहा कि अस्पताल में संक्रमण की मौजूदा लहर से पहले रोगी कम आ रहे थे लेकिन अब रोगियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे