लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 1525 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: March 23, 2021 00:05 IST

Open in App

रायपुर, 22 मार्च छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1525 नए मामले सामने आये है। राज्य में संक्रमितों हुए लोगों कुल संख्या 3,25,678 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 22 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 505 लोगों ने घर में पृथक-वास (होम आइसोलेशन) की अवधि को पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 10 और मरीजों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1525 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 349, दुर्ग से 468, राजनांदगांव से 115, बालोद से 20, बेमेतरा से 53, कबीरधाम से 22, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 21, महासमुंद से 39, गरियाबंद से 10, बिलासपुर से 85, रायगढ़ से 18, कोरबा से 44, जांजगीर—चांपा से 19, मुंगेली से पांच, गौरेला पेंड्रा मरवाही से तीन, सरगुजा से 63, कोरिया से 51, सूरजपुर से 24, बलरामपुर से चार, जशपुर से 53, बस्तर से आठ, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से चार, कांकेर से 22, नारायणपुर से एक, बीजापुर से पांच और अन्य राज्य से एक मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,25,678 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 3,12,511 लोग इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 9205 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3962 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 59,725 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 838 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे