लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,229 नए मामले, 307 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 3, 2021 23:51 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 15,229 नए मामले सामने आए हैं और 307 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 57,91,413 और मृतकों की संख्या बढ़कर 97,394 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में अस्पतालों से 25,617 मरीजों को छुट्टी मिली है और कुल संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 54,86,206 हो गई। राज्य में अब 2,04,974 मरीजों का उपचार चल रहा है।

यहां स्वस्थ दर 94.73 फीसदी और मृत्यु दर 1.68 फ़ीसदी है।

राज्य में संक्रमण से 307 लोगों की मौत में से पिछले 48 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है, जबकि बाक़ी संख्या पिछले सप्ताह की है। वहीं मुंबई में 985 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,08,026 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 14,907 हो गई। वहीं नासिक संभाग में 1,996 नए मामले सामने आए हैं और 53 लोगों की मौत हुई। पुणे संभाग में 3,885 नए मामले सामने आए हैं और 45 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो