लाइव न्यूज़ :

‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ के लिए चुने गए 152 पुलिस अधिकारी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 13:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त अपराध से जुड़े मामलों की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए देश के 152 पुलिस अधिकारियों को 2021 के ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि पुरस्कार पाने वालों में देश भर की 28 महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में आपराधिक मामलों की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी।

बयान में कहा गया कि ‘अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक’ 2021 से 152 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश के 10, केरल तथा राजस्थान के नौ-नौ, तमिलनाडु के आठ, बिहार के सात, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली के छह-छह पुलिस कर्मी शामिल हैं। तेलंगाना के पांच पुलिस अधिकारी, असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के चार-चार, जबकि शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे