तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: February 2, 2021 12:16 IST2021-02-02T12:16:30+5:302021-02-02T12:16:30+5:30

152 new cases of Kovid-19 in Telangana, one more person killed | तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत

हैदराबाद, दो फरवरी तेलंगाना में कोविड-19 के 152 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,94,739 हो गए। वहीं वायरस से एक और मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1,602 हो गई।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए एक फरवरी रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 29 नए मामले सामने आए। इसके बाद रंगारेड्डी और मेडचल-मलकाजगिरि में 11-11 नए मामले सामने आए।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में वायरस के अभी तक कुल 2,94,739 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 2,91,115 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी 2,022 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।

राज्य में अभी तक 79.15 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है।

आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 98.77 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 152 new cases of Kovid-19 in Telangana, one more person killed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे