लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी मप्र के लिए कोविड-19 के टीके की 1.52 लाख खुराकें इंदौर पहुंचीं

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:26 IST

Open in App

इंदौर, 13 जनवरी कोविड-19 से बचाव के लिए पुणे से "कोविशील्ड" की करीब 1.52 लाख खुराकें बुधवार को यहां देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। प्रदेश सरकार के एक आला अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर के क्षेत्रीय निदेशक (स्वास्थ्य सेवाएं) अशोक डागरिया ने बताया, "कोविशील्ड की लगभग 1.52 लाख खुराकें मुंबई और इंदौर के बीच चलने वाली एक नियमित यात्री उड़ान के जरिये लायी गईं।"

उन्होंने बताया कि ये खुराकें पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन संभागों में पहले चरण के टीकाकरण के लिए भेजी गई हैं। हवाई अड्डे से शीत श्रृंखला (कोल्ड चेन) बरकरार रखते हुए इन्हें संबंधित जिलों तक पहुंचाया जा रहा है।

इस बीच, प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले की प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) पूर्णिमा गडरिया ने कहा कि यहां 16 जनवरी (शनिवार) को महामारी का पहला टीका वह खुद लगवाएंगी ताकि अन्य स्वास्थ्यकर्मी टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित हो सकें।

उन्होंने कहा ,"पिछले 10 महीनों के दौरान हमने कोविड-19 के चलते हुई मौतों के कारण कई लोगों को उनके स्वजनों को खोते देखा है और हमें पूरी उम्मीद है कि इस महामारी का टीका मरीजों की जान बचाने में मददगार साबित होगा।"

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में गत 24 मार्च से लेकर 12 जनवरी तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 56,790 मरीज मिले हैं।इनमें से 912 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए