लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 1518 नए मामले

By भाषा | Updated: December 11, 2020 00:22 IST

Open in App

रायपुर, 10 दिसंबर छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 1518 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2,52,638 हो गई।

राज्य में बृहस्पतिवार को 177 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 1682 लोगों ने घर पर पृथक-वास का समय पूरा कर लिया। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 और लोगों की मौत हो गयी। संक्रमण से अब तक 3054 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 1518 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 210, दुर्ग से 101, राजनांदगांव से 102, बालोद से 74, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 27, धमतरी से 125 मामले आए।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2,52,638 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 2,30,238 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, जबकि 19,346 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 48,457 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 682 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह