लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए, गुजरात में 1,333 संक्रमित

By भाषा | Updated: June 2, 2021 21:37 IST

Open in App

मुंबई/ अहमदाबाद, दो जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई। इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

पड़ोसी राज्य गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,333 नए मामलों की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,12,063 हो गई। वहीं इस अवधि में 18 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अबतक 9,873 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को आए मामले मंगलवार को सामने आए 14,123 मामलों से अधिक है।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। महाराष्ट्र में बुधवार को 29,270 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वालों की कुल संख्या 54,60,589 हो गई है।

राज्य में इस समय 2,16,016 उपचाराधीन मरीज है।

विभाग ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने की दर 94.54 हो गई है जो एक दिन पहले यह 94.28 प्रतिशत थी। वहीं मृत्युदर 1.67 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन नए मामलों की संख्या एक हजार से नीचे रही। महानगर में 925 मामले आए जबकि 1,632 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

देश की आर्थिक राजधानी में कोविड-19 से 31 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक 14,938 लोगों की जान महानगर में जा चुकी है। बृह्नमुंबई नगरमहापालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के मुताबिक अबतक 7,08,007 लोगों के संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

बीएमसी के मुताबिक इस समय शहर में 16,580 मरीज उपचाराधीन हैं।

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 1,333 नए मामले आए जबकि करीब 4,098 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

इसके साथ ही गुजरात में ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 7,75,958 हो गई है।

गुजरात में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26,232 है जिनमें से 452 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को सबसे अधिक 232 मामले अहमदाबाद में अए जबकि वडोदरा, सूरत, राजकोट में क्रमश: 225,177 और 116 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

गुजरात में बुधवार को 1,72,091 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया जिन्हें मिलकार अबतक राज्य में 1,74,64,314 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

विभाग ने बताया कि बुधवार को 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के 1,05,429 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया।

केंद्र शासित प्रदेश दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव में बुधवार को संक्रमण के 17 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,313 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 62 मरीज ठीक हुए। अबतक केंद्र शासित प्रदेश में 10,054 लोग महामारी को मात दे चुके हैं जबकि 255 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र