लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में मैट्रिक की ऑफलाइन परीक्षा में 15,151 छात्र शामिल होंगे

By भाषा | Updated: July 23, 2021 09:58 IST

Open in App

कटक (ओडिशा), 23 जुलाई ओडिशा में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (बीएसई) द्वारा इस साल 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल होने के लिए 15,151 छात्रों ने आवेदन-पत्र भरा है। यह परीक्षा ऑफलाइन होगी।

बीएसई द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ऑफलाइन परीक्षा 30 जुलाई से शुरू होगी और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच छह अगस्त से शुरू होगी।

राज्य सरकार ने महामारी के मद्देनजर इस साल की मैट्रिक परीक्षा को रद्द कर दिया था और इसी के अनुरूप बीएसई ने पिछले महीने घोषणा की थी कि फॉर्म भरने वाले लगभग 98 प्रतिशत छात्रों ने वैकल्पिक पद्धति के आधार पर विभिन्न ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की। इसमें मूल्यांकन के साथ-साथ स्कूल में उनके पिछले प्रदर्शन को भी शामिल किया गया है। हालांकि, राज्य भर के कई छात्रों विशेष रूप से निजी स्कूलों के छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें उनके मानक और अपेक्षाओं से कम अंक दिए गए हैं। मूल्यांकन के विवादास्पद तरीके पर सवाल उठाते हुए कई छात्रों ने बीएसई की भूमिका की आलोचना की और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि बीएसई ने अपने संबंधित स्कूल के शिक्षकों द्वारा जमा किए गए कुछ छात्रों के अंकों के साथ छेड़छाड़ की।

चौतरफा आलोचनाओं के बाद बीएसई ने असंतुष्ट छात्रों के लिए ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की, जिसमें छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा और परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा देने के लिए सिर्फ चार सप्ताह का समय दिया गया। बोर्ड ने यह भी निर्णय लिया है कि ऑफलाइन परीक्षा में छात्रों द्वारा प्राप्त अंक अंतिम होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह