लाइव न्यूज़ :

हरिद्वार महाकुंभ में 151 आचार्यों ने किया शंखनाद

By भाषा | Updated: April 6, 2021 18:54 IST

Open in App

हरिद्वार, छह अप्रैल महाकुंभ के दौरान यहां मंगलवार को हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगापूजन के दौरान 151 आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार एवं शंखनाद किया गया।

श्री गंगा सभा की ओर से महाकुंभ-2021 के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर हुए महापूजन के धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के साथ ही श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों और 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि साधु—संतों ने अपने—अपने स्थान पर कलश, शंख, घंटी एवं पूजन सामग्री के साथ मां गंगा का ध्यान किया ।

इस दौरान, अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, महामंत्री महंत हरि गिरि, निरंजनी अखाड़े के सचिव रवीन्द्रपुरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल, नगर विकास मंत्री वंशीधर भगत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, कुंभ मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे ।

हर की पौड़ी ब्रहमकुंड पर जब हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने एक साथ मंत्रों का उच्चारण किया तो वहां बहुत ही दिव्य वातावरण बन गया । मंत्रोच्चारण के बाद मां गंगा का पूजन, नैवेद्य अर्पण के साथ महाकुंभ— 2021 के सफल आयोजन की कामना की गई। गंगा आरती के बाद 151 आचार्यों ने जब शंखनाद किया तो पूरा हरकी पैड़ी परिसर उनकी ध्वनि से गुंजायमान हो उठा ।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां गंगा से कुम्भ के सफल आयोजन और सभी के कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा, ‘‘ सरकार दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए संकल्पित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?