लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 15,084 नए मामले, 226 की मौत

By भाषा | Updated: April 27, 2021 00:37 IST

Open in App

रायपुर, 26 अप्रैल छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 15,084 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,67,446 हो गई है। वहीं 226 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 7536 हो गई है।

राज्य में सोमवार को 380 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। 14,597 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि रायपुर जिले से कोविड-19 के 1394, दुर्ग से 1183, राजनांदगांव से 789, बालोद से 456, बेमेतरा से 357, कबीरधाम से 559, धमतरी से 423, बलौदाबाजार से 880, महासमुंद से 491, गरियाबंद से 340, बिलासपुर से 1296, रायगढ़ से 1085, कोरबा से 1036, जांजगीर चां,पा से 893, मुंगेली से 501, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 146, सरगुजा से 582, कोरिया से 418, सूरजपुर से 395, बलरामपुर से 345, जशपुर से 452, बस्तर से 213, कोंडागांव से 153, दंतेवाड़ा से 94, सुकमा से 35, कांकेर से 518, नारायणपुर से 33, बीजापुर से 13 और अन्य स्थानों से चार मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 5,38,558 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 1,21,352 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के रायपुर जिले में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 1,35,364 मामले मिले हैं। जिले में कोरोना वायरस के कारण 2138 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे