मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले, चार मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 22:46 IST2021-03-11T22:46:50+5:302021-03-11T22:46:50+5:30

1,508 new cases of corona virus infection in Mumbai, four patients died | मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले, चार मरीजों की मौत

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले, चार मरीजों की मौत

मुंबई, 11 मार्च मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,508 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,38,631 तक पहुंच गई।

वहीं, कोविड-19 के चार और मरीजों ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया, जिसके साथ ही मृतक संख्या बढ़कर 11,515 हो गई। बृह्नमुंबई महानगर पालिका ने यह जानकारी दी।

देश की आर्थिक राजधानी में पिछले साल 11 मार्च को ही संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।

गत वर्ष सितंबर-अक्टूबर में संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी गई थी, जिसके बाद मामलों में कमी आई थी। हालांकि, फरवरी मध्य से फिर से संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं।

मुंबई में बृहस्पतिवार को 20,401 नमूनों की जांच की गई। अब तक शहर में 4,96,145 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

शहर में इसी अवधि में 911 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं और अब तक 3,14,257 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

मुंबई में फिलहाल 11,969 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 1,508 new cases of corona virus infection in Mumbai, four patients died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे