लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के महाराष्ट्र में 15,077 और गुजरात में 1,681 नए मामले

By भाषा | Updated: May 31, 2021 22:08 IST

Open in App

मुंबई/अहमदाबाद, 31 मई कोविड-19 के महाराष्ट्र में सोमवार को 15,077 और गुजरात में 1,681 नए मामले सामने आए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में सोमवार को जो संक्रमण के 15,051 नए मामले सामने आए हैं, वह 15 मार्च से अब तक सबसे कम हैं। वहीं रविवार को 18,600 नए मामले सामने आए थे, जो कि सोमवार को आए नए मामलों से करीब तीन हजार ज्यादा थे। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में 33,000 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद कुल संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,95,370 हो गई।

यहां अब 2,53,367 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्वस्थ होने की दर 93.88 फ़ीसदी और मृत्यु दर 1.66 फ़ीसदी है। मुंबई में कोविड-19 के 666 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,05,288 हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 14,826 हो गई।

गुजरात में सोमवार को कोविड-19 के 1,681 नए मामले सामने आए हैं और 18 लोगों की मौत हो गई। एक दिन में मौत का यह आंकड़ा सात अप्रैल के बाद से अब तक का सबसे कम है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,09,169 हो गई, जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,66,991 हो गई। वहीं अब तक 9,833 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में स्वस्थ होने की दर 94.79 फीसदी है। यहां फिलहाल 32,345 मरीजों का उपचार चल रहा है।

राज्य में एक दिन में 2,00,317 लोगों को टीके की खुराक दी गई, जिसमें से 1,12,381 लोग 18 से 44 साल के बीच के हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 1,70,94,620 खुराक दी जा चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग