लाइव न्यूज़ :

केरल में कोविड-19 के 15,058 नए मामले, 99 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 13, 2021 18:57 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर केरल में सोमवार को कोविड-19 के 15,058 नए मामले आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,90,489 हो गई। वहीं, संक्रमण से 99 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 22,650 हो गई है। राज्य सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 91,885 नमूनों की जांच हुई और संक्रमण दर 16.39 प्रतिशत दर्ज की गई। बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार तक 28,439 लोग संक्रमण से उबरे हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ कर 41,58,504 हो गई है और उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,08,773 है।

राज्य के 14 जिलों में से त्रिशूर में कोविड के सबसे अधिक 2158 मामले आए हैं। इसके बाद कोझिकोड में 1800 मामले आए, एर्णाकुलम में 1694 मामले, तिरुवनंतपुरम में 1387, कोल्लम में 1216, मलप्पुरम में 1199, पलक्कड़ में 1124, अलप्पुझा में 1118 और कोट्टायम में 1027 मामले आए हैं।

संक्रमितों में 61 स्वास्थ्यकर्मी हैं, 49 दूसरे राज्य से हैं और 14,336 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से वायरस की चपेट में आए। हालांकि 612 मरीजों के संक्रमण के स्रोत का पता नहीं चला है। राज्य में वर्तमान में 5,90,219 मरीजों को विभिन्न जिलों में निगरानी में रखा गया है जिनमें 5,60,694 गृह-पृथकवास या संस्थागत पृथक-वास में हैं और 29,525 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर