लाइव न्यूज़ :

मप्र में हवाई मार्ग से पहुंचाई गईं रेमडेसिविर की 15,000 और शीशियां

By भाषा | Updated: April 23, 2021 18:36 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 अप्रैल कोविड-19 की दूसरी लहर के घातक प्रकोप के बीच रेमडेसिविर दवा की करीब 15,000 शीशियां स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुक्रवार को हवाई मार्ग के जरिये राज्य के अलग-अलग संभागीय मुख्यालयों में भेजी गईं।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले आठ दिन में यह चौथी बार है जब महामारी से संघर्ष कर रही राज्य सरकार ने इस जरूरी दवा की खेप पहुंचाने के लिए सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर लगा दिए हों।

उन्होंने बताया कि रेमडेसिविर के कुल 312 बक्से इंदौर हवाई अड्डे पहुंचे जिनमें करीब 15,000 शीशियां हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 69 बक्से इंदौर में रखे गए, जबकि 67 बक्से भोपाल, 33 बक्से ग्वालियर, 26 बक्से सागर, 45 बक्से उज्जैन, 27 बक्से रीवा और 45 बक्से जबलपुर भेजे गए।

गौरतलब है कि कोविड-19 के मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली रेमडेसिविर की 15,000 शीशियां ऐसे वक्त मध्यप्रदेश पहुंचीं, जब राज्य में इस दवा की भारी किल्लत है और इसकी कालाबाजारी के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इससे पहले, 15 अप्रैल, 18 अप्रैल और 20 अप्रैल को रेमडेसिविर की शीशियों की खेप इंदौर पहुंची थी। इन खेपों को भी सरकारी विमान और हेलिकॉप्टर के जरिये राज्य के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल