लाइव न्यूज़ :

दो साल में 15000 शिशुओं की मौत पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, कहा-CM रूपाणी को कुर्सी पर बने रहने का अधिकार नहीं

By भाषा | Updated: March 4, 2020 14:51 IST

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में दो साल में 15000 शिशुओं की मौत पर कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना दो साल के भीतर 15000 से अधिक नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

कांग्रेस ने गुजरात में पिछले दो वर्षों में 15000 से अधिक नवजात शिशुओं की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बुधवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को कुर्सी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ विधानसभा में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक सरकारी अस्पतालों के ‘सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट’ में दो साल के भीतर 15000 से अधिक नवजात शिशुओं की मौत हो गई। यानी रोजाना 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नियम के मुताबिक दो बच्चों के बीच तीन मीटर का फासला होना चाहिए, लेकिन बच्चों को अगल बगल लिटाया जाता जिससे संक्रमण फैल रहा है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ सबसे बड़े दुख की बात यह है कि स्टंट करने के लिए प्रधानमंत्री भावुक हो जाते हैं। इस पर कुछ नहीं बोलेंगे। उन्हें स्टेट्समैन होना चाहिए, स्टंटमैन नहीं।’’

गोहिल ने दावा किया, ‘‘सबसे ज्यादा मौतें अहमदाबाद में हुई हैं जहां से नरेंद्र मोदी ने विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया और गृह मंत्री अमित शाह का संसदीय क्षेत्र गांधीनगर भी उससे लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके बाद शिशुओं की मौत के दूसरे सर्वाधिक मामले राजकोट से आये जहां से मुख्यमंत्री खुद प्रतिनिधत्व करते हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को कुर्सी पर बैठे रहने का अधिकार नहीं है।’’

इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक अंग्रेजी दैनिक की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘गुजरात में भाजपा सरकार के शासन में दो साल में 15,013 बच्चों की मौत हुई। यानी हर रोज़ 20 शिशुओं की मौत हो रही है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘सबसे ज़्यादा 4,322 बच्चों की मौत अहमदाबाद में, ये हालत अमित शाह जी के क्षेत्र में है।’’ सुरजेवाला ने सवाल किया, ‘‘क्या बच्चों की चीख सुनाई देगी? क्या कोई सवाल उठाएगा? क्या टीवी मीडिया के साथी साहस दिखाएँगे?’’ 

टॅग्स :गुजरातकांग्रेसविजय रुपानीरणदीप सुरजेवाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया