लाइव न्यूज़ :

शिरडी साईंबाबा मंदिर में रोजाना 15,000 श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:20 IST

Open in App

शिरडी (महाराष्ट्र), पांच अक्टूबर महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के शिरडी के साईबाबा मंदिर में रोजाना ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रवेश करने की अनुमति होगी। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राज्य में पूजा स्थल सात अक्टूबर से फिर से खुलने वाले हैं। इसलिए जिला प्रशासन और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पास रखने वाले कम से कम 15,000 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में प्रसाद काउंटर बंद रहेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, दस साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, मरीजों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और बिना मास्क वाले लोगों को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो