लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध से 15,000 करोड़ रुपये और तीन लाख नौकरियों का नुकसान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 24, 2018 18:48 IST

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के राज्यव्यापी प्लास्टिक प्रतिबंध से करीब 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा और इससे करीब तीन लाख रोजगार प्रभावित होंगे।

Open in App

मुंबई, 24 जून। महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के राज्यव्यापी प्लास्टिक प्रतिबंध से करीब 15,000 करोड़ रुपये का नुकसान होगा और इससे करीब तीन लाख रोजगार प्रभावित होंगे। प्लास्टिक विनिर्माण उद्योग ने यह आशंका व्यक्त की है। राज्य सरकार ने कैरी बैग्स और थर्मोकोल सहित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। 

भारतीय प्लास्टिक बैग विनिर्माण संघ के महासचिव नीमित पुनामिया ने पीटीआई भाषा से कहा , ‘‘ महाराष्ट्र में शनिवार से लागू हुए इस प्रतिबंध से उद्योग को बड़ा झटका लगा है और उसे 15,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। इससे रातों रात तीन लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं। ’’ 

प्रतिबंध को पक्षपातपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि संघ के करीब 2,500 सदस्यों के पास अपनी दुकान को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। राज्य सरकार ने 23 मार्च को प्लास्टिक के सामान एक बार इस्तेमाल वाले बैग , चम्मच , प्लेट , पेट बोतल और थर्मोकोल के उत्पादों के विनिर्माण , इस्तेमाल , वितरण और भंडारण पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। 

सरकार ने इसके स्टॉक को निकालने के लिए तीन महीने का समय दिया था। यह समय सीमा 23 जून को समाप्त हो गई। उद्योग के लोगों का कहना है कि प्रतिबंध से नौकरियों का नुकसान होगा जिससे राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) प्रभावित होगा। इससे प्लास्टिक क्षेत्र में बैंकों का डूबा कर्ज भी बढ़ेगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी