लाइव न्यूज़ :

चंपावत में भूस्खलन से राजमार्ग पर फंसे 150 लोग

By भाषा | Updated: July 21, 2021 10:26 IST

Open in App

देहरादून, 21 जुलाई उत्तराखंड के चंपावत जिले में लगातार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर 150 लोग फंस गए।

राजमार्ग पर विश्रामघाट में भूस्खलन के मलबे के कारण यातायात अवरूद्ध होने से फंसे इन लोगों के लिए चंपावत जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था की है जबकि मलबे को साफ कर मार्ग खोलने का कार्य जारी है।

चंपावत के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने बताया कि लगातार बारिश के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर आठ स्थानों पर पहाड़ों से हुए भूस्खलन के चलते यातायात बंद हो गया था जिनमें से सात स्थानों पर शाम तक वाहनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया।

हालांकि, उन्होंने बताया कि अथक प्रयासों के बावजूद विश्रामघाट में आए भारी मलबे को मंगलवार देर रात एक बजे तक नहीं हटाया जा सका।

उन्होंने बताया कि इस बीच, फंसे यात्रियों को रोडवेज की बसों से देवीधुरा होते हुए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

पांडे ने बताया कि सुबह होते ही मार्ग को खोलने का कार्य फिर शुरू कर दिया गया। मौके पर पांच जेसीबी, एक पोकलैंड और एक लोडर की सहायता से मलबा साफ करने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बाराकोट तहसील के रोनीगाड में बारिश के दौरान एक महिला पानी में बह गयी जिसकी खोज के लिए तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!