लाइव न्यूज़ :

असम में जहरीला प्रसाद खाने से 150 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: July 8, 2019 05:22 IST

अधिकारियों ने बताया कि घटना कामरूप जिले में उत्तर गुवाहाटी के पास लेंगा गांव की शनिवार रात की है।

Open in App

असम के कामरूप जिले में संदिग्ध विषाक्त भोजन करने से महिलाओं एवं बच्चों समेत कम से कम 150 लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना कामरूप जिले में उत्तर गुवाहाटी के पास लेंगा गांव की शनिवार रात की है।

ग्राम प्रधान के मुताबिक, एक धार्मिक कार्यक्रम के बाद ‘प्रसाद’ खाने से लोगों की तबीयत खराब हो गई। पेट दर्द, दस्त और उल्टी जैसे विषाक्त भोजन के लक्षण दिखने के बाद शनिवार रात को अमनगांव के सरकारी अस्पताल में 150 लोगों को भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अन्य की हालत खतरे से बाहर हैं लेकिन उन्हें निगरानी में रखा गया है।

 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं