लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोविड-19 के 150 नए मामले

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:01 IST

Open in App

आइजोल 17 मई मिजोरम में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 150 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,829 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। इस दौरान एक मरीज की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी है।

राजधानी आइजोल में सर्वाधिक 110 नए मामले सामने आए जबकि कोलासिब में 13 और साइतुल में आठ मामले दर्ज किए गए। शेष मामले लुंगलेई, सेरछिप और सियाहा जिले में सामने आए।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के नए मरीजों में 34 बच्चे और 97 साल के एक बुजुर्ग भी शामिल हैं।

मिजोरम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,117 है, जबकि 6,687 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। राज्य में अब तक 3,46,641 नमूनों की कोरोना जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो