लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 150 नए मामले

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:31 IST

Open in App

रायपुर, 30 दिसंबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से और 150 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,07,997 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज पांच लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 11 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 150 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से 28, दुर्ग से 11, राजनांदगांव से एक, धमतरी से एक, बलौदाबाजार से एक, बिलासपुर से 31, रायगढ़ से 32, कोरबा से 21, जांजगीर—चांपा से चार, गौरेला—पेंड्रा—मरवाही से चार, सरगुजा से दो, कोरिया से एक, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से दो, जशपुर से छह, दंतेवाड़ा से दो और अन्य राज्य से दो मामले हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,07,997 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,93,800 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 597 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,600 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?