लाइव न्यूज़ :

पंजाब में 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म

By भाषा | Updated: October 30, 2021 15:48 IST

Open in App

होशियारपुर (पंजाब), 30 अक्टूबर पंजाब में होशियारपुर के महिलपुर थाने के तहत आने वाले एक गांव में 15 वर्षीय लड़की से उसके एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना इस साल फरवरी की है लेकिन पीड़िता ने अपनी मां को इसके बारे में तब बताया जब वह गर्भवती हो गयी। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह के रूप की गयी है। उसने पीड़िता से कथित तौर पर तब दुष्कर्म किया जब वह घर पर अकेली थी और उसकी मां काम से बाहर गयी थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आठ दिन बाद नाबालिग से कथित तौर पर फिर दुष्कर्म किया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे गंभीर अंजाम भुगतना होगा। पीड़िता की मां को शक हुआ और उसने उसकी चिकित्सा जांच करायी जिसके बाद उसे अपने बेटी के गर्भवती होने का पता चला।

जांच अधिकारी जसकरण कौर ने बताया कि सिंह पर भारतीय दंड संहिता और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह