लाइव न्यूज़ :

बाघ के हमले में 15 साल की बालिका की मौत

By भाषा | Updated: April 4, 2021 15:56 IST

Open in App

सिवनी (मध्य प्रदेश) चार अप्रैल जिले के गोपालगंज के जंगलों में शनिवार की शाम महुआ बीनने गई 15 वर्षीय किशोरी की बाघ के हमले में मौत हो गई।

इससे पहले सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के घाटकोहका बफर क्षेत्र में दो अप्रैल को महुआ बीनने गये एक 62 वर्षीय घासीराम की भी बाघ के हमले में मौत हो गई थी। जिले में 48 घंटों के दरमियान बाघ के हमले से यह दूसरी मौत हुई है।

वन मंडल अधिकारी एसकेएस तिवारी ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर लहंगी गांव निवासी शिवप्यारी विश्वकर्मा (15) अपने दो छोटे भाईयों के साथ महुआ बीनने गांव से लगे जंगल में गई थी। शाम होने पर उसने दोनों छोटे भाईयों को घर पहुंचा दिया और कहा कि वह कुछ देर से लौटेगी। जब वह घर नहीं लौटी तो तो स्वजनों व ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की।

तिवारी ने बताया कि देर शाम किशोरी का शव खापा बीट के जंगल में मिला। सूचना मिलने पर अरी पुलिस थाने का दल और वन अमला मौके पर पहुँचा।

उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता को दस हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है तथा परिजन को चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिये प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजनों को सौंप दिया गया।

तिवारी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में वन अमले ने गश्ती बढ़ा दी है। रविवार को सिवनी वन वृत के मुख्य वन संरक्षक आरएस कोरी और वन मंडल अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर घटना पर दुख जताया। साथ ही ग्रामीणों को महुआ बीनने के लिए अकेले जंगल जाने से बचने और सतर्क रहने की सलाह

दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह