लाइव न्यूज़ :

प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली दिल्ली सरकार की योजना में 15 हजार छात्रों ने पंजीकरण कराया: गौतम

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली के सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने मंगलवार को कहा कि जय ‍भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के तहत तकरीबन 15 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है और सरकार द्वारा निर्धारित कोचिंग संस्थानों में उनके लिए शीघ्र कक्षाएं शुरू की जाएंगी।

गौतम ने यहां एक प्रेस वार्ता में दोहराया कि यह योजना सभी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए है, न कि सिर्फ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के छात्रों के लिए है। यह योजना कोविड-19 के कारण रूक गई थी।

अगले साल होने वाले दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले यह घोषणा की गई है। मंत्री ने कहा, “ दिल्ली सरकार का कार्य जन कल्याण के लिए है तथा गरीबी प्रतिभा के आड़े नहीं आएगी और इस योजना के जरिए लायक विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि और लोकसेवा परीक्षाओं को उतीर्ण करके अपने सपने को साकार कर सकता है।”

गौतम ने कहा कि शुरुआत में सिर्फ पांच हजार विद्यार्थी योजना के तहत आ रहे थे लेकिन बाद में, इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “ मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि योजना के तहत करीब 15000 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कोचिंग संस्थान धीरे-धीरे खुल रहे हैं और प्रवेश प्रक्रिया चल रही है तथा कक्षाएं अगले 10-15 दिन में शुरू होनी चाहिए।”

गौतम ने कहा कि योजना के तहत दिल्ली सरकार ने 46 कोचिंग संस्थानों की सूची बनाई है। उन्होंने यह भी बताया कि जिन की पारिवारिक आय वार्षिक आठ लाख रुपये तक है या इससे कम हैं, उनके बच्चे जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना में आवेदन के पात्र हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है