लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश में एक विद्यालय के 15 विद्यार्थी कोविड-19 संक्रमित, विद्यालय बंद किया गया

By भाषा | Updated: October 23, 2021 22:49 IST

Open in App

शिमला, 23 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शनिवार को एक विद्यालय को उसके 15 विद्यार्थियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस के कुल 258 नये मामले सामने आये हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि हमीरपुर के नदौन शहर के बारा में एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय के 15 विद्यार्थियों एवं एक कर्मी को कोविड-19 संक्रमित पाया गया है जिसके बाद विद्यालय बंद कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिले के जंगल बेरी में इंडियन रिजर्व बटालियन के सात जवान भी संक्रमित पाये गये। जवानों से पृथक रहने को कहा गया है।

अधिकारियों के अनुसार राज्य में शनिवार को एक और मरीज की जान चली गयी और राज्य में इस वायरस से अब तक 3,718 लोगों की मौत हुई है।

एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 258 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,22,569 हो गयी।

उन्होंने बताया कि साथ ही पिछले 24 घंटे में 163 मरीज ठीक हुए। अब तक 2,17,256 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी है। फिलहाल 1,578 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो