लाइव न्यूज़ :

रूस के आगामी संसदीय चुनाव के लिए केरल में 15 रूसी नागरिकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 सितंबर रूस के आगामी संसदीय चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए केरल में करीब 50 में से 15 रूसी नागरिक रूसी वाणिज्य दूतावास पहुंचे। इनमें पर्यटक एवं केरल में रह रहे रूसी शामिल थे।

रूसी संघ के माननीय वाणिज्य दूत रतीश सी नायर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मतदान सुबह 11 बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे समाप्त हुआ, तब तक 15 लोगों ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिक लोग नहीं आ सकते हैं।

नायर ने कहा कि मतपत्रों को एकत्र किया जाएगा और चेन्नई में वाणिज्य दूतावास को भेजा जाएगा, जहां से इसे राजनयिक बैग के माध्यम से 17 से 19 सितंबर तक तीन चरणों में होने वाले संसदीय चुनावों के लिए रूस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चौथी बार है जब स्वदेश में होने वाले चुनाव में रूसी नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग