लाइव न्यूज़ :

संरक्षित वन्यजीव पैंगोलिन की खरीद-फरोख्त में 15 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 4, 2021 16:52 IST

Open in App

बिजनौर, चार अक्टूबर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने संरक्षित प्रजाति में आने वाले जीव पैंगोलिन के साथ 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह लोग एक करोड़ रुपये में उसका सौदा कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात को मुखबिर की सूचना पर थाना नगीना देहात के बनोवाला गांव में मस्तान नाम के व्यक्ति के घेर (पशुओं को रखने के स्थान) में छापा मार 15 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों पर एक करोड़ रुपये में पैंगोलिन का सौदा करने का आरोप है।

गिरफ्तार लोगों में से एक बिहार के पटना का रहने वाला संतराज एसटीएफ बिहार का सिपाही है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से तीन गाड़ियां, 11 मोबाइल और 14920 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस वन्य जीव अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

यह पैंगोलिन चार-पांच दिन पहले कोटद्वार के निकट बिजनौर के कौड़िया रेंज आरक्षित क्षेत्र से पकड़ा गया था।

आरोपियों ने बताया कि चीन, हांगकांग, सिंगापुर और मलेशिया में शक्तिवर्धक दवाइयों व जैकेट बनाने के लिये पैंगोलिन की बहुत मांग है और इसकी कीमत काफी मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया