लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 15 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 40,030 हुयी

By भाषा | Updated: March 14, 2021 15:55 IST

Open in App

पुडुचेरी, 14 मार्च पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नये मामले सामने आये, जिन्हें मिला कर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 40,030 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग एक अधिकारी ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी ।

बयान के अनुसार, आज सुबह दस बजे तक पिछले 24 घंटे में 1075 नमूनों की जांच के बाद ये मामले सामने आये हैं ।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बयान में बताया कि संघ शासित क्षेत्र में संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हुयी है जिसके बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 671 हो गयी है।

बयान में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 15 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं । कुमार ने बताया कि इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 39,169 पर पहुंच गयी है ।

कुमार ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल 190 संक्रमित उपचाराधीन हैं ।

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित क्षेत्र में अब तक 12,831 स्वास्थ्यकर्मियों का एवं अग्रिम मोर्चे के 4,659 कर्मियों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो