लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 15 नए मामले

By भाषा | Updated: October 6, 2021 22:39 IST

Open in App

रायपुर, छह अक्टूबर छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 15 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 10,05,440 हो गई है।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को नौ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई, वहीं 16 लोगों ने घर में पृथक-वास की अवधि पूरी की। राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को संक्रमण के 15 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर से दो, दुर्ग से तीन, बिलासपुर से तीन, कोरबा से तीन, जशपुर से एक, दंतेवाड़ा से एक, सुकमा से एक और कांकेर से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,05,440 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,91,662 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 210 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,568 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,946 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3,139 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे