लाइव न्यूज़ :

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 15 व हरियाणा में 11 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: November 21, 2021 00:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 नवंबर पंजाब में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 15 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,02,956 हो गई। इसके अलावा चार रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 16,584 हो गई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार होशियारपुर, गुरदासपुर, मोगा और मोहाली में एक-एक रोगी की मौत हुई। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 290 है। कुल 5,86,082 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 65,400 हो गई। कोविड से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। मृतकों की संख्या 820 है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 28 है वहीं 64,552 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

पड़ोसी राज्य हरियाणा में संक्रमण के 11 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,71,528 हो गई। इसके अलावा एक और रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 10,053 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दैनिक कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार मौत का मामला फतेहाबाद से जबकि संक्रमण के सभी 11 मामले गुरुग्राम से सामने आए।

राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 109 है वहीं 7,61,343 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह